यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने 30 मई को जर्मनी से भारत वापसी का कराया टिकट
कई महिलाओं से यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने 30 मई को जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु (भारत) लौटने को लेकर टिकट बुक कराया है। एसआईटी के सूत्रों के अनुसार, प्रज्वल के 31 मई को बेंगलुरु पहुंचने की संभावना है। प्रज्वल के बेंगलुरु पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए केम्पेगौड़ा हवाईअड्डे पर एसआईटी लगातार नज़र रख रही है।