यौन शोषण के आरोपों के बीच यूपी में कुश्ती टूर्नामेंट में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे बृजभूषण
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह उन पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक कुश्ती टूर्नामेंट के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। गौरतलब है, शुक्रवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि मामले में जांच पूरी होने तक बृजभूषण अपने पद की ज़िम्मेदारियों से दूर रहेंगे।