रिंकू सिंह बनेंगे सरकारी अधिकारी, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर होगी नियुक्ति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारी बनेंगे। प्रदेश सरकार रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर उनकी नियुक्ति करने जा रही है। पिछले साल उन्हें खेल कोटे के तहत शिक्षा विभाग में पद देने की योजना बनी थी लेकिन उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर सवाल उठे और प्रक्रिया रुक गई थी।