रिंग सेरेमनी में कपल ने एक-दूसरे को पहनाया हेलमेट, पिता को सड़क हादसे में खो चुका है युवक

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में रिंग सेरेमनी में कपल ने एक-दूसरे को अंगूठी के साथ हेलमेट पहनाया। उनका कहना है कि वे लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। दरअसल, शादी करने जा रहे युवक ने 2022 में पिता को सड़क हादसे में खो दिया था जिसके बाद उसने 1,000 से अधिक हेलमेट बांटे हैं।

Load More