रोंगटे खड़े करने वाला 'बामा काली' नृत्य देखने बंगाल में उमड़ा जनसैलाब, सामने आया वीडियो
नादिया (पश्चिम बंगाल) में 'बामा काली' नृत्य का आयोजन किया गया जिसका वीडियो सामने आया है। इस अनूठी सांस्कृतिक परंपरा को देखने बेजपारा मैदान में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए। रोंगटे खड़े करने वाले इस पारंपरिक 'बामा काली' नृत्य में ओजपूर्ण ताल, नाटकीय भाव-भंगिमाओं और भव्य वेशभूषा के ज़रिए मां काली के रौद्र रूप को जीवंत किया जाता है।