रांची टेस्ट में एंडरसन ने स्लेजिंग की थी, ब्रिटिश लहज़े के कारण ज़्यादा समझ नहीं पाया: जुरेल
भारत-इंग्लैंड के बीच फरवरी-2024 में हुए रांची टेस्ट पर भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने बताया है कि जेम्स एंडरसन लगातार स्लेजिंग कर रहे थे लेकिन उनके ब्रिटिश लहज़े के कारण उन्हें 'उनमें से आधे शब्द' समझ में नहीं आए। वहीं, जुरेल ने कहा कि वह जो रूट के स्लेजिंग करने से हैरान थे क्योंकि आईपीएल-2023 में वे एकसाथ खेले थे।