रांची में फायरिंग के 13 घंटे में 5 बदमाश गिरफ्तार, एनकाउंटर में एक घायल
झारखंड के रांची में पुलिस ने फायरिंग की घटनाओं में शामिल राहुल दुबे गैंग के 5-सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रांची में कोयला कारोबारी के घर/हजारीबाग के एक होटल में फायरिंग की थी। गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने कई हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।