रांची में है 'मिनी ऋषिकेश', यहां साबुन व डिटर्जेंट का उपयोग है वर्जित
रांची (झारखंड) से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कांची नदी को 'मिनी ऋषिकेश' कहा जाता है। कांची नदी और इसके चारों ओर फैला घना जंगल इस स्थान को परफेक्ट पिकनिक स्पॉट बनाता है। यहां का वातावरण ऋषिकेश जैसा ही पवित्र और शांतिपूर्ण है। यहां पर साबुन व डिटर्जेंट का उपयोग वर्जित है ताकि पानी की शुद्धता बरकरार रहे।