राइटर व फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी का 73 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
राइटर-फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी का 73-वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है और अभिनेता अनुपम खेर ने इसकी पुष्टि की है। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर प्रीतीश की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "वह मेरे सपोर्ट सिस्टम थे...वह यारों के यार की सच्ची मूर्ति थे।" प्रीतीश ने 'सुर', 'कांटे', 'चमेली' और 'हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी' समेत कई फिल्में प्रोड्यूस की थीं।