राइफल से कार पर दागी तीन गोली, अमेरिका में हुई गोलीबारी से जुड़ा हमलावर का वीडियो वायरल
आयडाहो (अमेरिका) के रेस्टोरेंट के बाहर हुई गोलीबारी से जुड़ा एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें हमलावर राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाता दिख रहा है। वीडियो में वह एक कार पर तीन फायर करते हुए दिखा। गौरतलब है, इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और हमलावर को ढेर करने वाले को 'हीरो' बताया गया।