रिएलिटी शो के दौरान कंटेस्टेंट का पैर कटकर हुआ अलग, प्रोड्यूसर पर हुआ ₹945 करोड़ का मुकदमा
'सर्वाइवर ग्रीस' के कंटेस्टेंट स्टावरोस फ्लोरोस ने हादसे में बायां पैर गंवाने के बाद शो के प्रोड्यूसर्स पर $100 मिलियन (₹945 करोड़+) का मुकदमा किया है। डोमिनिकन रिपब्लिक में शूटिंग के दौरान नाव ने उन्हें टक्कर मारी थी। 22 वर्षीय स्टावरोस ने आरोप लगाया है कि समुद्र में मछली पकड़ते समय प्रोड्यूसर्स ने सुरक्षा का पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किया था।