रिकी पॉन्टिंग ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ, रोल्स-रॉयस से की तुलना
पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग ने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की है जिसका वीडियो सामने आया है। पॉन्टिंग ने अय्यर की तरफ इशारा करते हुए कहा, "रोल्स-रॉयस (मैच में) ज़्यादातर समय तीसरे गियर में रही।" एलएसजी के खिलाफ अय्यर ने 52*(30) रन की पारी खेली और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।