रॉकेट के चंद्रमा से टकराने की घटना को क्यों गिफ्ट कहा जा रहा है?
बीबीसी के मुताबिक, किसी उल्कापिंड के टकराने से कितनी चट्टान और धूल उड़ती है, यह समझने से इंजीनियरों को सुरक्षित लैंडर और भविष्य के चंद्र अड्डों को डिज़ाइन करने में मदद मिलेगी। इन जानकारियों की मदद से वैज्ञानिक वास्तविक अवलोकनों की तुलना कंप्यूटर सिमुलेशन से सामान्य परिस्थितियों की तुलना में कहीं अधिक सटीकता और भरोसे के साथ कर सकते हैं।