रॉकेट बन ₹61 के ऊपर पहुंचा यह छोटकू शेयर, 5 साल में आई 1500% से ज़्यादा की तेज़ी
स्मॉलकैप कंपनी रतनइंडिया एंटरप्राइजेज़ के शेयरों में मंगलवार को 7% से अधिक की तेज़ी आई और यह ₹61.50 पर कारोबार कर रहा है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 27% जबकि पिछले 5 वर्ष में 1500% से अधिक का उछाल आया है। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 26 जून 2020 को ₹3.67 पर थे।