एनएसई का निफ्टी मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान रिकॉर्ड उच्च स्तर 24,401.20 पर पहुंच गया और सेंसेक्स 320 से अधिक अंक उछलकर 80288.92 पर पहुंच गया। निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से मारुति, आईटीसी, एसबीआई, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और टाइटन के शेयरों में तेज़ी देखी गई जबकि ओएनजीसी, कोटक बैंक और रिलायंस के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई।