रिकॉर्ड ऊंचाई पर जहाज़ कंपनी के शेयर, 2000% उछला दाम; ₹118 पर आया था IPO
जहाज़ निर्माण कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर शुक्रवार को 1.78% से अधिक की तेज़ी के साथ ₹2802.00 पर पहुंच गए। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर बीते 1 साल में करीब 100% से ज़्यादा उछले और पिछले 5 साल में 2000% से अधिक चढ़े हैं। कंपनी का आईपीओ सितंबर 2018 में खुला था और इसके शेयर का दाम ₹118 था।