बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 231.16 अंक चढ़कर 82,365.77 अंक पर जबकि निफ्टी 83.95 अंक चढ़कर 25,235.90 अंक पर बंद हुआ। गौरतलब है कि आज सेंसेक्स पर सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 22 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और सर्वाधिक तेज़ी बजाज फाइनेंस के शेयरों में रही।