बीएसई का सेंसेक्स व एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर पर खुले। कारोबार के दौरान निफ्टी 100 अंक से अधिक चढ़कर 24,174 और सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़कर 79,671.58 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, एनटीपीसी, एसबीआई और पावरग्रिड के शेयरों में सर्वाधिक तेज़ी दिखी।