बीएसई का सेंसेक्स व एनएसई का निफ्टी सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 145.52 अंकों की उछाल के साथ 80,664.86 पर व एनएसई का निफ्टी 84.55 अंक की उछाल के साथ 24,586.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और सर्वाधिक तेज़ी एसबीआई के शेयरों में रही।