रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे 'नागास्त्र ड्रोन' के शेयर, ऑपरेशन सिंदूर में छुड़ाए थे आतंकियों के छक्के
नागपुर की कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज़ इंडिया के शेयरों में शुक्रवार को 0.98% की तेज़ी देखी गई जो ₹14,014.50 पर कारोबार कर रहे थे। शेयरों में तेज़ी भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत जवाबी कार्रवाई के दौरान नागास्त्र ड्रोन के इस्तेमाल की खबरों के बाद आई है। दरअसल, इस ड्रोन को सोलर इंडस्ट्रीज़ और बेंगलुरु की ज़ेडमोशन ने बनाया है।