रिक्शा चालक को 'फर्ज़ी शिक्षक' बताकर यूपी में थमा दिया गया ₹51.63 लाख का रिकवरी नोटिस
श्रावस्ती (यूपी) में शिक्षा विभाग ने दिल्ली में रिक्शा चलाने वाले एक अशिक्षित शख्स को फर्ज़ी शिक्षक बताकर ₹51.63 लाख का रिकवरी नोटिस भेजा है। शख्स ने हाथों के छाले दिखाते हुए कहा, "जब से नोटिस मिला है...हमने खाना नहीं खाया...इधर-उधर भाग रहे हैं।" मामला सामने आने के बाद विभाग ने गलती स्वीकार कर नोटिस को निरस्त कर दिया है।