राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा के पास है ₹43,561 करोड़ का पोर्टफोर्लियो: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिवंगत अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास ₹43,561 करोड़ का पोर्टफोर्लियो है। उन्होंने लगभग 26 कंपनियों में हिस्सेदारी सार्वजनिक की है जिनमें उनकी हिस्सेदारी 1% से अधिक है। 13 कंपनियों ने उन्हें 25% से अधिक रिटर्न्स दिए हैं और 2 कंपनियों के स्टॉक मल्टीबैगर हैं जिन्होंने उन्हें 100% से अधिक रिटर्न्स दिए।