राक्षस देश से चला गया: शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनुस
बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने प्रदर्शनकारी छात्रों की तारीफ करते हुए कहा है कि यह छात्रों के नेतृत्व वाली एक क्रांति है जिसने पूरे बांग्लादेश को बदल दिया है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भागने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "आखिरकार इस बार राक्षस देश के बाहर चला गया।"