रुकने का इशारा करने पर दिल्ली में बाइक छोड़कर भागा शख्स, बैग से मिले 500 ज़िंदा कारतूस

दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक बाइक पर रखे बैग से 10 डिब्बों में 500 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया था लेकिन वह गाड़ी छोड़कर भाग गया। एक अधिकारी ने बताया कि जांच में यह बाइक चोरी की निकली। घटना शनिवार रात की है।

Load More