रोकना मत, सीधे पैर तोड़ना: पुरी में भगदड़ को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान ACP
पुरी (ओडिशा) में हुई भगदड़ को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान भुवनेश्वर में तैनात अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (एसीपी) नरसिंह भोल ने पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों के पैर तोड़ने का निर्देश दिया था। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें एसीपी 'रोकना मत, सीधे पैर तोड़ देना। जो एक पैर तोड़ेगा, वह मुझसे आकर इनाम लेगा' कहते दिख रहे हैं।