रेखा झुनझुनवाला ने सिर्फ 10 मिनट में 2 पोर्टफोलियो शेयरों से कमाए ₹105 करोड़
दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने मंगलवार को सिर्फ 10 मिनट में अपने 2 पोर्टफोलियो शेयरों से ₹105 करोड़ कमा लिए। रेखा ने इस दौरान टाइटन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी से ₹95.54 करोड़ और मेट्रो ब्रैंड्स में अपनी हिस्सेदारी से ₹10.18 करोड़ कमाए। गौरतलब है, रेखा के टाइटन कंपनी में 4,57,13,470 व मेट्रो ब्रैंड्स में 2,61,02,394 शेयर हैं।