राखी पर बहन को कैसे गिफ्ट कर सकते हैं शेयर? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
शेयर गिफ्ट करने के लिए आपके और आपकी बहन दोनों के पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए। ब्रोकर ऐप/पोर्टल के 'Gift Stocks' या 'Off-Market Transfer' सेक्शन में बहन का नाम/PAN/डीमैट नंबर दर्ज कर शेयर/ETF की क्वांटिटी चुनकर OTP वेरिफाई करें। ट्रांसफर पूरा करने के लिए बहन को 24 घंटे में ब्रोकर ऐप या CDSL/NSDL पोर्टल पर रिक्वेस्ट स्वीकार करनी होगी।