राखी बंधवाने के बाद UP में भाई ने की बहन की हत्या, 2 दिन पहले उसके प्रेमी का किया था मर्डर
झांसी (यूपी) में 18-वर्षीय बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज़ युवक ने रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के बाद कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी उसे घूमाने ले गया और दोस्त संग मिलकर उसके बाल काटने के बाद हत्या कर शव खदान में फेंक दिया। आरोपी ने 2 दिन पहले उसके प्रेमी की भी हत्या कर दी थी।