राखी सावंत ने बताया क्यों किया था टीवी पर 'स्वयंवर'; बोलीं- सारे स्ट्रगलर्स लेकर आए
राखी सावंत ने 2009 में टीवी पर अपना 'स्वयंवर' करने का कारण बताया है। शो में उन्हें 16 लड़कों को परखकर उनमें से एक से शादी करनी थी। राखी ने इसे लेकर कहा है, "ये (मेकर्स) सारे स्ट्रगलर्स को लेकर आए थे...प्यार-व्यार तो ढूंढ ही नहीं रही थी। मुझे घर लेना था इसलिए 'स्वयंवर' किया ताकि...पैसे बैंक में आ जाएं।"