रेगुलेटर बंद होने के बाद भी लीक हो सकती है गैस, महीने में ज़रूर करें 1 सिंपल टेस्ट
कई बार रेगुलेटर और पाइप के जॉइंट से भी गैस लीक होती है और यह इतनी धीरे-धीरे होती है कि कई बार पता भी नहीं चलता। महीने में एक बार इसकी जांच ज़रूर करनी चाहिए। इसके लिए साबुन-पानी का घोल बनाकर उसे जॉइंट के आसपास लगाए, अगर बुलबुले बने तो उसका अर्थ है कि गैस लीक हो रही है।