रंगभेद का शिकार हुईं केरल की मुख्य सचिव IAS शारदा मुरलीधरन, पोस्ट कर दिया मुंहतोड़ जवाब
केरल की मुख्य सचिव आईएएस शारदा मुरलीधरन ने उनके स्किन टोन पर टिप्पणी करने वालों को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, "कल मेरे कार्यकाल पर दिलचस्प टिप्पणी सुनी कि यह उतना ही काला है जितना मेरे पति का सफेद था।" उन्होंने लिखा, "काला वही है...जो काले काम करता है न कि रंग से काला।"