रीगल रिसोर्सेज़ के ₹306 करोड़ के IPO पर लगी ₹34,000 करोड़ की बोली, जाने GMP
रीगल रिसोर्सेज़ के ₹306 करोड़ के आईपीओ में निवेशकों ने ₹34,245 करोड़ की बोली लगाई है। बोली के आखिरी दिन यह आईपीओ 159.82 गुना सब्सक्राइब हुआ। ₹96-₹102 प्रति शेयर की कीमत पर आए इस आईपीओ का जीएमपी फिलहाल ₹24 पर ट्रेड कर रहा है और इस हिसाब से लिस्टिंग पर निवेशकों को करीब 23-25% तक मुनाफा मिल सकता है।