राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों के बीजेपी में आने के बाद अब कैसी है राज्यसभा की स्थिति?
राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने 'आप' के 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को मंज़ूरी दे दी है। राज्यसभा में 'आप' की सीटें घटकर 3 रह गई हैं जबकि बीजेपी की सीटें बढ़कर 113 हो गई हैं। कांग्रेस के पास 29 सीटें हैं, टीएमसी के पास 13, डीएमके के पास 8 और वाईएसआर कांग्रेस के पास 7 सीटें हैं।