राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने पर कुमार विश्वास ने दी पहली प्रतिक्रिया, महाभारत का लिया संदर्भ
राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के 'आम आदमी पार्टी' छोड़ने पर कवि कुमार विश्वास ने पहली प्रतिक्रिया में 'महाभारत' का संदर्भ लिया है। उन्होंने X अपर लिखा, "विदुर का भीष्म का पद अश्रु-प्रक्षालन नहीं भूला, कठिन-व्रत द्रोण-इंगित तपस्पथ-चालन नहीं भूला, कुटिल लाक्षागृहों के फेर में तूणीर टांगा है, मगर शर का प्रखर हत लक्ष्य संचालन नहीं भूला।"