राघव चड्ढा ने 'आप' से तनातनी के बीच शेयर की उनके अगले कदम का सुझाव देने वाली रील
'आप' से तनातनी के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की है जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर ने सुझाव दिया है कि उन्हें अब खुद की पार्टी बना लेनी चाहिए। क्रिएटर ने कहा कि अगर राघव दूसरी पार्टी में शामिल हुए तो शायद उन्हें इतना समर्थन न मिले। राघव ने इसे 'दिलचस्प विचार' करार दिया।