राघव चड्ढा ने सुनाया सरकारी बैंकों में काउंटर-काउंटर घूमते ग्राहकों और लंबे लंच का दर्द
'आप' सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में कहा है, "अगर किसी ग्राहक को सरकारी बैंक में किसी काम से जाना हो तो मान लीजिए उसके ग्रह खराब चल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि ग्राहकों को काउंटर-काउंटर घुमाया जाता है और फिर लंच हो जाता है जिसे गुलाब जामुन खाते बैंककर्मियों द्वारा बढ़ा भी दिया जाता है।