राजा के अंतिम संस्कार में पहुंचे राज का वीडियो आया सामने, सोनम के पिता को देता दिखा सहारा
सोनम रघुवंशी के कथित प्रेमी व राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाहा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सोनम के पिता को सहारा देता हुआ नज़र आ रहा है। यह वीडियो राजा के अंतिम संस्कार का बताया जा रहा है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया था कि राज, सोनम के ऑफिस का कर्मचारी है।