रोज़ाना ₹1 करोड़ ठगने वाले साइबर गैंग का बिहार में भंडाफोड़, सरगना की उम्र है 22 साल
मोतिहारी (बिहार) में पुलिस ने डार्क वेब के ज़रिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह का 22-वर्षीय सरगना फरार है। पुलिस ने बताया कि ये गिरोह रोज़ाना ₹1-1.5 करोड़ की ठगी करता था। गिरोह की सभी गाड़ियों के नंबर में '8055' होता था जिसे वह 'BOSS' की तरह दर्शाते थे।