रोज़ाना 5 मिनट की एसेन्ट्रिक एक्सरसाइज़ आपके जीवन को बेहतर बना सकती है: स्टडी
एक स्टडी में पता चला है कि रोज़ाना घर पर की जाने वाली सिर्फ 5 मिनट की एसेन्ट्रिक एक्सरसाइज़ आपके जीवन को बेहतर बना सकती है। स्टडी में भाग लेने वालों ने चेयर स्क्वॉट, चेयर रिक्लाइन्स और हील ड्रॉप जैसे व्यायाम किए। 4 हफ्ते के दौरान शोधकर्ताओं ने उनकी मांसपेशियों की ताकत, लचीलेपन और मानसिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार देखा।