रोज़ाना की ऐसी कौन सी 10 चीज़ें हैं जिनसे हमारी मेंटल हेल्थ होती है खराब?
अमेरिकी मेंटल हेल्थ काउंसलर जेफरी मेल्टज़र ने मेंटल हेल्थ खराब करने वालीं 10 चीज़ें बताई हैं। इनमें 'सुबह उठते फोन स्क्रॉलिंग', 'दिनभर घर के अंदर रहना', 'लगातार न्यूज़ देखना', 'खुद की दूसरों से तुलना', 'लगातार शिकायती रवैया', 'फिज़िकल ऐक्टिविटी ना करना', 'कुछ भी खाना', 'ज़्यादा खर्च करना', 'ना कहने वाली स्थिति में हां करना' और 'फीलिंग्स दरकिनार करना' शामिल हैं।