यूपी के कुंडा से विधायक राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा (यूपी) से विधायक राजा भैया को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तीन अज्ञात आईडी से 23-अक्टूबर से जान से मारने की धमकियां/अभद्र संदेश भेजे जा रहे थे। जनसत्ता दल की भदोही जिला इकाई की शिकायत पर BNS और IT अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।