रिज़ॉर्ट की तरह होते हैं सलमान की फिल्म के सेट, वहां बड़ा टेंट भी रहता है: डेज़ी शाह
अभिनेत्री डेज़ी शाह ने कहा है कि सलमान खान की फिल्म के सेट एक 'रिज़ॉर्ट' की तरह होते हैं। उन्होंने कहा, "वहां बहुत बड़ा टेंट रहता है जहां टेबल पर खाना रखा जाता है। यह बुफे सिस्टम की तरह है।" उन्होंने कहा, "मुझे वहां वड़ा पाव खाना याद है और कभी-कभी वहां पानी-पूरी व डोसे के काउंटर भी होते थे।"