राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, सिर पर आगे और पीछे से किया गया था वार
राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनके सिर के आगे और पीछे चोट के गहरे निशान थे और उनकी मौत सिर पर चोट लगने से हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, धारदार हथियार से उनके सिर पर आगे और पीछे से वार किया गया। मेघालय में हनीमून ट्रिप पर उनकी हत्या की गई थी।