राजा रघुवंशी की हत्या के बाद मेघालय के खिलाफ 'फेक प्रोपेगेंडा' फैलाने वालों पर दर्ज हुईं FIR
मेघालय पुलिस ने कहा है कि इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद मेघालय के लोगों के खिलाफ कथित तौर पर फेक प्रोपेगेंडा फैला रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कहा, "कुछ लोग सांप्रदायिक टिप्पणियां कर रहे हैं...हमने इसका संज्ञान लिया है।" राज्य के मंत्रियों ने इसे 'मेघालय की छवि पर हमला' बताया है।