राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में 2 सह आरोपियों को मिली ज़मानत
शिलॉन्ग (मेघालय) की एक अदालत ने इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में 2 सह आरोपियों लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार को ज़मानत दे दी है। केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी मेघालय से भागने के बाद इंदौर स्थित जिस फ्लैट में रुकी थी तोमर उस फ्लैट का मालिक है और बलबीर वहां सुरक्षा गार्ड था।