राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सिलोम जेम्स को शिलॉन्ग कोर्ट से मिली ज़मानत
राजा रघुवंशी मर्डर केस में साक्ष्य छुपाने के आरोपी प्रापर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को शिलॉन्ग कोर्ट से ज़मानत मिल गई है। इसके पहले सबूत छुपाने के आरोपी ठेकेदार लोकेन्द्र व चौकीदार बलवीर को भी कोर्ट जमानत दे चुकी है। सिलोम के वकील के मुताबिक, सिलोम का इस मामले से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कोई लेना-देना नहीं है।