राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड था राज, एक खबर के चलते फ्लॉप हुआ प्लान
शिलॉन्ग पुलिस के मुताबिक, सोनम रघुवंशी के कथित बॉयफ्रेंड राज ने राजा रघुवंशी को मारने और सोनम के लापता होने की खबर फैलाने की साज़िश रची थी। बकौल पुलिस, राज को इस मामले में एक गिरफ्तारी का पता चला तो वह घबरा गया और उसने सोनम को घरवालों को फोन कर अपहरण से बचने की बात कहने को कहा था।