राज कुंद्रा ने बताया उन्होंने प्रेमानंद महाराज को क्यों की थी किडनी देने की पेशकश
ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व कारोबारी राज कुंद्रा ने बताया है कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज को किडनी देने की पेशकश क्यों की थी। कुंद्रा ने कहा, "मेरे जैसे हज़ारों लोग होंगे लेकिन मुझे ट्रोल किया गया। मैं सोच रहा था...यह मेरी किडनी है, मेरी मर्ज़ी है, मैं इसे जिसे चाहूं दे सकता हूं...लेकिन लोग इसे पीआर-प्रमोशन बता रहे हैं।"