राज कुंद्रा से ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में EOW ने 5 घंटे तक की पूछताछ
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में 5 घंटे तक पूछताछ की है। बकौल रिपोर्ट्स, ईओडब्ल्यू शिल्पा से भी पूछताछ करेगी। बिज़नेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा-राज पर निवेश के लिए दिए गए ₹60 करोड़ को निजी खर्च के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।