राज कुशवाहा ही निकला संजय वर्मा; 25 दिन में सोनम ने 112 बार किया था फोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी जिस संजय वर्मा नाम के शख्स के मोबाइल नंबर पर लगातार बातचीत करती थी, वह नंबर उसका प्रेमी राज कुशवाहा ही इस्तेमाल करता था। इससे पहले खबरें थीं कि सोनम ने 25 दिन में संजय को 112 बार फोन किया था व दोनों में घंटों बातचीत होती थी।